क्रासर
जगद्गुरु शंकराचार्य ने सनातन के संरक्षण पर दिया बल
फर्रुखाबाद। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज की ‘गौ रक्षार्थ धर्मयुद्ध यात्रा’ का जनपद में आगमन होने पर श्रद्धालुओं और विभिन्न संगठनों द्वारा ऐतिहासिक एवं भव्य स्वागत किया गया। यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे और पुलिस एस्कॉर्ट की निगरानी में काफिला आगे बढ़ा। स्वागत कड़ियों में विशेष रूप से सड़कों पर पानी का छिड़काव और लगातार पुष्प वर्षा आकर्षण का केंद्र बनी रही।
काली नदी बॉर्डर पर हुआ शंखनाद के साथ स्वागत
यात्रा का जनपद में प्रवेश छिबरामऊ क्षेत्र के काली नदी पुल के पास से हुआ, जहां हिंदू समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी दीपक द्विवेदी,(जिला सह संयोजक) राजेश मिश्रा, विधान द्विवेदी, मृदुल चतुर्वेदी के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने महाराज श्री का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इसके बाद जहानागंज कस्बे में राजेश मिश्रा (राष्ट्रीय संगठन मंत्री, हिंदू समाज पार्टी) द्वारा भव्य आरती और स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जगह-जगह उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब
यात्रा जैसे-जैसे आगे बढ़ी, स्वागत का सिलसिला और गहराता गया:
बघार तिराहा: जितेंद्र यादव व राजेश मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अगवानी की।
सेंट्रल जेल चौराहा व शिवशक्ति महाकाल मंदिर: डॉ. सर्वेश शुक्ला सरल दुबे विजय यादव , प्रमोद द्विवेदी भोले, अध्यक्ष जय भोले बाबा कमेटी, शिवम एवं अन्य समाजसेवियों द्वारा आरती उतारी गई और भव्य स्वागत हुआ।
लाइफलाइन अस्पताल (छोटी जेल चौराहा): डॉ. राघवेंद्र अग्निहोत्री के नेतृत्व में पुष्प वर्षा कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया गया।
ठाकुरद्वारा मंदिर (फतेहगढ़) व राम जानकी मंदिर: सभासद रानू शुक्ला उर्फ ब्रजेश शुक्ला द्वारा आरती व स्वागत कार्यक्रम संपन्न हुआ।
मिल्ट्री चौराहा व शिव मंदिर (ब्रह्मदत्त अवस्थी के आवास के पास):अनुराग अग्रवाल और डॉ. देवेंद्र मिश्रा द्वारा श्रद्धापूर्वक स्वागत किया गया।
नगर क्षेत्र में आरती और पुष्प वर्षा से सराबोर हुए मार्ग
बढ़पुर स्थित शीतला माता मंदिर में पत्रकार व कमेटी अध्यक्ष सचिन कटियार की अगुवाई में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इसके बाद लाल दरवाजा फव्वारे के पास एडवोकेट रंजन त्रिपाठी और घुमना तिराहा पर व्यापारी कौशल गुप्ता ने यात्रा का अभिनंदन किया।
चौक चौराहे पर हुई महाआरती:
शहर के मुख्य चौक चौराहे पर प्रदीप नारायण शुक्ला ,मटन लाल दुबे की पूरी बटुक टीम द्वारा महाराज श्री का भव्य स्वागत आरती उतारी गई। वही व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष सदानंद शुक्ला तथा गोपी आदि लोगों ने पुष्प वर्षा की इस दौरान पूरा चौक क्षेत्र ‘जय गोमाता’ के जयकारों से गूंज उठा। इसके पश्चात मठिया देवी मंदिर पर पूर्व बसपा लोकसभा प्रत्याशी कान्ति पांडेय और प्रशांत यादव द्वारा पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।
पंडाबाग मंदिर में गूंजे शिवभक्ति के प्रवचन
रेलवे रोड स्थित श्री पांडवेश्वरनाथ शिवालय (पंडाबाग मंदिर) पहुंचने पर जिला संयोजक और उनकी टीम के नेतृत्व में करीब 500 से अधिक भक्तों ने महाराज जी के दर्शन किये। स्वामी जी ने द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर में मत्था टेका और विधि-विधान से पूजन किया। इसके बाद आयोजित विशेष सभा में उन्होंने भगवान भोलेनाथ की कथा सुनाते हुए गौ रक्षा और सनातन धर्म के महत्व पर ज्ञानवर्धक प्रवचन दिए।
ग्रामीण क्षेत्रों से होते हुए अलावलपुर में रात्रि विश्राम
पंडाबाग से प्रस्थान कर यात्रा जस मई चौराहा (सौरभ शाक्य एडवोकेट), हथियापुर तिराहा (सिद्धांत सिंह), हजियापुर चौराहा (पत्रकार विवेक चतुर्वेदी) , मनोज मिश्रा, आदि लोगों ने स्वागत किया वहां से यात्रा आगे बढ़ी। इसके बाद मँझना बाजार में सुनील चतुर्वेदी, कस्बा नवाबगंज में गौरव मिश्रा और रोहिला चौराहा पर ब्रजेश दुबे ने यात्रा का स्वागत किया।
शाम को यात्रा मोहम्मदबाद क्षेत्र के अलावलपुर स्थित दुबे कोल्ड स्टोरेज पहुंची, जहां हरीश दुबे (टुनटुन दुबे) के संयोजन में भक्तों से संवाद और आशीर्वाद का कार्यक्रम संपन्न हुआ। यात्रा यहीं रात्रि विश्राम के लिए रुकी।
मैनपुरी के लिए होगी रवाना
कार्यक्रम के अनुसार, अगले दिन यानी 5 जून 2026 को सुबह 07:45 बजे दुबे कोल्ड स्टोरेज अलावलपुर से अंकित तिवारी (प्रदेश अध्यक्ष) की देखरेख में यह यात्रा अगले गंतव्य मैनपुरी जनपद की ओर प्रस्थान करेगी।


