39.4 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

कर्नाटक में आज नई सरकार का शपथ ग्रहण, डीके शिवकुमार संभालेंगे सत्ता की कमान

Must read

 

बेंगलुरु/नई दिल्ली। कर्नाटक की राजनीति में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद कांग्रेस की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आज शाम आयोजित होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार शाम 4 बजे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
शपथ ग्रहण समारोह को कांग्रेस शक्ति प्रदर्शन के रूप में भी देखा जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व समेत कई राज्यों के वरिष्ठ नेता और विपक्षी दलों के प्रमुख चेहरे इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी दिल्ली से बेंगलुरु के लिए रवाना हो चुके हैं और समारोह में भाग लेंगे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में इसको लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है।
कांग्रेस नेतृत्व का मानना है कि कर्नाटक में सरकार गठन से दक्षिण भारत में पार्टी की राजनीतिक स्थिति और मजबूत होगी। वहीं भाजपा और जेडीएस भी नई सरकार के गठन पर नजर बनाए हुए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article