39.3 C
Lucknow
Wednesday, June 3, 2026

आमने-सामने की टक्कर में वृद्धा की मौत, तीन युवक घायल

Must read

फर्रुखाबाद। अचरा थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की जान चली गई, जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दो बाइकों की तेज रफ्तार के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव मऊरसीदपुर निवासी 70 वर्षीय कोकिला देवी अपनी बेटी के घर जनपद एटा के अलीगंज क्षेत्र में गई थीं। मंगलवार को उनका नाती लक्ष्मण अपने साथी अमित के साथ बाइक से उन्हें वापस घर लाने गया था। वापसी के दौरान रास्ते में परिवार का ही नंदकिशोर मिल गया, जिसे भी बाइक पर बैठा लिया गया। इस तरह एक ही बाइक पर चार लोग सवार होकर घर लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि अचरा क्षेत्र के निकट पहुंचते ही सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि चारों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने तत्काल घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए सभी को डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लोहिया अस्पताल की इमरजेंसी में चिकित्सकों ने वृद्धा कोकिला देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं लक्ष्मण के चेहरे और पैर में गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अमित और नंदकिशोर का भी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वृद्धा की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article