लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बसपा सुप्रीमो मायावती (Mayawati) ने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल हत्याकांड (Anushka Pal murder case) को लेकर एक्स हैंडल पर पोस्ट किया है। उन्होंने इस घटना पर गहरी चिंता जताई और योगी सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।
बसपा मुखिया मायावती ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि यूपी के जिला मेरठ की सरधना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम चिरोड़ी की लगभग 17 वर्षीय बेटी एंव राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की बदमाशों द्वारा की गई हत्या की खबर अत्यंत दुःखद एंव चिंताजनक है। यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है।
मायावती ने आगे कहा कि सरकार इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करे, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके तथा भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृति न हो।


