36 C
Lucknow
Tuesday, June 2, 2026

एक कार्ड, कई शहरों की मेट्रो: 15 जून से यूपी में शुरू होगी एनसीएमसी सेवा

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (यूपीएमआरसी ) यात्रियों को बड़ी सुविधा देने जा रहा है। 15 जून से नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड (एनसीएमसी ) सेवा की शुरुआत की जाएगी। इसके लागू होने के बाद यात्रियों को अलग-अलग शहरों के लिए अलग कार्ड रखने की जरूरत नहीं होगी और एक ही कार्ड से कई शहरों की मेट्रो सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

यूपीएमआरसी के अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में उपयोग किए जा रहे मेट्रो स्मार्ट कार्ड की जगह धीरे-धीरे एनसीएमसी कार्ड को बढ़ावा दिया जाएगा। पुराने स्मार्ट कार्ड धारकों को भी अपना कार्ड बदलकर नया एनसीएमसी कार्ड लेने की सुविधा दी जाएगी।

इस नई व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो में एक ही कार्ड से यात्रा की जा सकेगी। इतना ही नहीं, यह कार्ड देश के अन्य प्रमुख शहरों जैसे दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु की मेट्रो सेवाओं में भी मान्य होगा।

मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि एनसीएमसी कार्ड देश में सार्वजनिक परिवहन को एकीकृत करने की दिशा में बड़ा कदम है। इससे यात्रियों को टिकट खरीदने की झंझट से राहत मिलेगी और यात्रा पहले की तुलना में अधिक आसान और सुविधाजनक होगी।
विशेषज्ञों का मानना है कि डिजिटल इंडिया और स्मार्ट ट्रांसपोर्ट सिस्टम की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण साबित होगी। एक ही कार्ड से विभिन्न शहरों में यात्रा की सुविधा मिलने से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा, विशेषकर उन लोगों को जो कामकाज या व्यवसाय के सिलसिले में अलग-अलग शहरों की यात्रा करते हैं।
एक राष्ट्र, एक ट्रांजिट कार्ड की अवधारणा पर आधारित है,
मेट्रो, बस और अन्य सार्वजनिक परिवहन सेवाओं में उपयोग की सुविधा होगी।
लखनऊ, कानपुर और आगरा मेट्रो में 15 जून से लागू होगी।
दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों में भी मान्य।
पुराने स्मार्ट कार्डधारकों को कार्ड बदलने की सुविधा मिलेगी।
यात्रियों के लिए यह सुविधा मेट्रो सफर को और अधिक स्मार्ट, आसान और कैशलेस बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article