33 C
Lucknow
Monday, June 1, 2026

दिल्ली से यूपी तक मजबूत पकड़: पंकज चौधरी की कार्यशैली से संगठन में नई ऊर्जा

Must read

– बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का जुड़ रहा कारवां
– ओबीसी में दिनों दिन बढ़ता भरोसा
– भाजपा का नाराज कुनवा भी हो रहा एक
– टूटे पुराने दिग्गज भी आ रहे पार्टी के साथ
लखनऊ/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी लगातार संगठन को नई धार देने में जुटे हैं। दिल्ली में रहते हुए भी प्रदेश के गांव, कस्बों और जिलों की राजनीतिक गतिविधियों पर उनकी पैनी नजर बनी हुई है। संगठन सूत्रों का कहना है कि पंकज चौधरी नियमित रूप से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से फीडबैक लेकर राजनीतिक और संगठनात्मक फैसले कर रहे हैं।
भाजपा के भीतर माना जा रहा है कि उनकी कार्यशैली का सबसे बड़ा आधार संवाद और संगठनात्मक समन्वय है। प्रदेश के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से लगातार संपर्क बनाए रखने के कारण जमीनी स्तर की जानकारी सीधे नेतृत्व तक पहुंच रही है। पुराने नाराज दिग्गज फिर पार्टी के संग जी दारी के साथ खड़े होते दिख रहे हैं, पंकज चौधरी के सौम्य स्वभाव और अभिमान मुक्त व्यक्तित्व से पार्टी के दिग्गज नेता विनय कटियार जैसे चेहरे भी जो अभिमानी नये नेताओं के कारण चुप बैठ गए थे वो भी अब पार्टी के लिए दिन रात एक करने लगे हैं।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि पंकज चौधरी की नियुक्ति के बाद विशेष रूप से पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समाज में सकारात्मक संदेश गया है। पार्टी के सामाजिक विस्तार अभियान को भी इससे मजबूती मिली है। कई क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग के बीच भाजपा के प्रति बढ़ता जुड़ाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण संकेत माना जा रहा है।
सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए बूथ स्तर तक नई रणनीति तैयार कर रहा है। इसमें सामाजिक समीकरणों, युवा भागीदारी और क्षेत्रीय मुद्दों पर विशेष फोकस किया जा रहा है।
उत्तर प्रदेश की राजनीति में संगठन ही सबसे बड़ी ताकत माना जाता है। ऐसे समय में पंकज चौधरी की सक्रियता यह संकेत दे रही है कि भाजपा 2027 की तैयारी केवल चुनावी मंचों से नहीं, बल्कि संगठन के सबसे निचले स्तर से शुरू कर चुकी है।
प्रदेश अध्यक्ष के रूप में पंकज चौधरी की सबसे बड़ी चुनौती इस बढ़ते जनसमर्थन और संगठनात्मक ऊर्जा को चुनावी सफलता में बदलना होगी। फिलहाल इतना तय है कि उनकी कार्यशैली ने भाजपा कार्यकर्ताओं और विशेषकर ओबीसी समाज के बीच नई चर्चा जरूर पैदा कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article