26 C
Lucknow
Sunday, May 31, 2026

गाजियाबाद में युवक की हत्या के बाद शव ले उड़े बदमाश, लोनी थाना प्रभारी सस्पेंड

Must read

गाजियाबाद: यूपी के गाजियाबाद (Ghaziabad) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक युवक की पहले निर्ममता से हत्या कर दी गई और उसके बाद हत्यारे शव को लेकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में लोनी थाना पुलिस (Loni police station) की ओर से घोर लापरवाही देखने को मिली। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने एक्शन लिया और तत्काल प्रभाव से लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सस्पेंड कर दिया है।

यह पूरा मामला जिले के लोनी थाना क्षेत्र का है। जहां, बेखौफ बदमाशों ने खरखड़ी मोड़ पर ओमकार नाम के युवक की दिनदहाड़े गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। आरोपी नहीं रुके और मृतक की डेड बॉडी को अपनी गाड़ी में भरकर फरार हो गए। इस पूरे मामले में लोनी थाना पुलिस की घोर लापरवाही सामने आई। जिसके बाद पुलिस कमिश्नर जे. रविंद्र गौड़ ने लोनी थाना प्रभारी मुकेश सोलंकी को सस्पेंड कर दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक गलौनी निवासी मृतक के बेटे देवांश पर 20 मई को जानलेवा हमला हुआ था। इस घटना के बाद परिजनों ने थाने में लिखित रूप से शिकायत दर्ज कराई और जान का खतरा बताया। परिजनों का आरोप है कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद लोनी पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिसके चलते ओमकार को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।

इस घटना ने एक बार फिर यूपी पुलिस की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए है। पुलिस अब तक मृतक का शव बरामद करने में पूरी तरह से नाकाम रही है। यही इस पूरे मामले का सबसे बड़ा और सबसे शर्मनाक पहलू बन गया है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article