रायबरेली: रायबरेली जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र की जवाहर विहार कॉलोनी (Jawahar Vihar Colony) में किराया विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मकान मालिक (Landlord) और किराएदार पक्ष के बीच जमकर मारपीट और गाली-गलौज हुई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया।
जानकारी के अनुसार मकान मालिक सुभाषिनी मिश्रा का आरोप है कि किराएदार पर करीब 70 हजार रुपये बकाया किराया था। जब बकाया राशि मांगी गई तो कथित रूप से किराएदार 20 से 25 लोगों के साथ पहुंचा और विवाद बढ़ गया, जिसके बाद मारपीट हो गई। वहीं किराएदार पक्ष ने भी मारपीट का आरोप लगाया है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस ने बताया कि किराएदार और मकान मालिक के बीच लंबे समय से किराए को लेकर विवाद चल रहा है। यदि समय पर नहीं पहुंचते तो विवाद और भी गंभीर रूप ले सकता था। फिलहाल, दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर छानबीन की जा रही है।


