38.9 C
Lucknow
Monday, July 13, 2026

सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने एक मिट्टी से भरे डंपर को पकड़ा

Must read

नवाबगंज
नवाबगंज नगर में गुरुवार शाम सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा ने एक मिट्टी से भरे डंपर को पकड़ा। डंपर बिना नंबर प्लेट के अस्पताल रोड की ओर से आ रहा था, जिसे सुनीता हॉस्पिटल के पास रोका गया। सीओ वर्मा ने डंपर में मिट्टी भरी देखकर चालक से संबंधित दस्तावेज मांगे। हालांकि, चालक मिट्टी के खनन से जुड़े कोई भी वैध अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर सका। दस्तावेज न होने पर सीओ ने डंपर को तत्काल कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर दिया। पुलिस ने जब्त किए गए डंपर को मंझना रोड स्थित एक पेट्रोल पंप पर खड़ा करा दिया है। बताया जा रहा है कि यह डंपर मिट्टी लेकर एक ईंट भट्टे की ओर जा रहा था। सीओ अजय वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि चालक के पास खनन संबंधी दस्तावेज नहीं थे, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article