36 C
Lucknow
Thursday, May 28, 2026

बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, जेई को बेलचे से पीटा फिर छोड़ा पालतू कुत्ता

Must read

 

लखनऊ।बिजली चोरी पकड़ने गई लेसा और विजिलेंस टीम पर दबंगों ने जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि कार्रवाई करने पहुंचे जूनियर इंजीनियर अशोक कुमार को पहले लात-घूसों और लोहे के बेलचे से बेरहमी से पीटा गया, फिर उन पर पालतू कुत्ता छोड़ दिया गया। हमले में जेई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं।

जानकारी के मुताबिक लेसा और विजिलेंस विभाग की संयुक्त टीम इलाके में बिजली चोरी की जांच करने पहुंची थी। इसी दौरान आरोपियों ने टीम का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और दबंगों ने जेई अशोक कुमार को घेरकर हमला बोल दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने पहले गाली-गलौज की, फिर लात-घूसों और लोहे के बेलचे से हमला कर दिया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने अपना पालतू कुत्ता भी जेई पर छोड़ दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल जेई को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी कार्य में बाधा डालने और जानलेवा हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद बिजली विभाग के कर्मचारियों में भारी आक्रोश है। कर्मचारियों का कहना है कि बिजली चोरी रोकने के दौरान आए दिन टीमों पर हमले हो रहे हैं, जिससे कर्मचारियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article