नवाबगंज।
जनपद कासगंज के थाना दरियावगंज के गांव ककराला निवासी शैलेन्द्र कुमार का लगभग छह माह पूर्व अपनी पत्नी से बिबाद हो गया था। जिसके चलते शैलेन्द्र की पत्नी अपने मायके जाकर रहने लगी। बुधवार शैलेन्द्र अपने परिजनों के साथ अपने ससुरालीजनों के बुलाने पर अपनी ससुराल गांव काँधेमई बातचीत करने आया। दोपहर लगभग डेढ़ बजे बातचीत के दौरान ससुरालीजन शैलेन्द्र व उसके परिजनों को गालीगलौज करने लगे। बिरोध करने पर ससुरालीजन शैलेन्द्र व उसके परिजनों को मारपीट करने लगे। बचाने आई बहन नीतू व भाई सचिन को भी मारपीट की। मारपीट के दौरान बहन नीतू ने गले मे पहने सोने की चैन तोड़ने का आरोप लगाया। थाना पुलिस को शैलेन्द्र ने ससुरालीजनों के खिलाफ घटना की तहरीर दी। पुलिस ने जांच कर कार्यवाही का भरोसा दिया।
ससुरालीजन शैलेन्द्र व उसके परिजनों को मारपीट


