34 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

यूपी पंचायती राज विभाग में बड़ा फेरबदल, 6 जिलों के डीपीआरओ बदले गए

Must read

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने पंचायती राज विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 6 जिला पंचायती राज अधिकारियों (DPRO) के तबादले कर दिए हैं। शासन स्तर से जारी आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती दी गई है।

जारी आदेश के मुताबिक उन्नाव के जिला पंचायती राज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा को वाराणसी भेजा गया है। वहीं चंदौली में तैनात नीरज कुमार सिन्हा का तबादला अयोध्या कर दिया गया है।

इसके अलावा मिर्जापुर के जिला पंचायती राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव को फर्रुखाबाद में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। बलरामपुर में तैनात श्रेया उपाध्याय को हरदोई भेजा गया है।

शासन ने सभी अधिकारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं। आदेश पंचायती राज अनुभाग-1 की ओर से जारी किया गया है।

सूत्रों के अनुसार पंचायत विभाग में कार्यों की समीक्षा और प्रशासनिक कसावट को ध्यान में रखते हुए यह तबादले किए गए हैं। ग्रामीण विकास योजनाओं, पंचायत व्यवस्था और स्वच्छता अभियानों को लेकर सरकार लगातार विभागीय कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग कर रही है।

राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में इन तबादलों को आगामी समीक्षा बैठकों और पंचायत स्तर पर कार्यों की गति तेज करने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article