37 C
Lucknow
Wednesday, May 27, 2026

पेपर लीक पर गरजे कन्हैया कुमार, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

Must read

 

 

नई दिल्ली। छात्र राजनीति और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। एनएसयूआई प्रभारी कन्हैया कुमार ने केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्रालय पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं।

कन्हैया कुमार ने कहा कि “पेपर लीक हो रहा है, लेकिन शिक्षा मंत्री अब तक इस्तीफा नहीं दे रहे। सरकार युवाओं को सिर्फ आश्वासन दे रही है, समाधान नहीं।” उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने में पूरी तरह विफल साबित हुआ है।

उन्होंने कहा कि जब सरकार ठीक से परीक्षा तक नहीं करा पा रही तो करोड़ों छात्रों का भरोसा कैसे कायम रहेगा। कन्हैया कुमार ने दावा किया कि देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार गड़बड़ियां सामने आ रही हैं, जिससे छात्रों में भारी नाराजगी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article