27 C
Lucknow
Friday, August 28, 2026

खेत पर पानी लगाने गए वृद्ध व उनकी नातिन के साथ मारपीट, मुकदमा पंजीकृत

Must read

मोहम्मदाबाद

 

थाना क्षेत्र के ग्राम खटा मौधा निवासी शेर सिंह ने गांव के ही एक व्यक्ति पर गाली-गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

शेर सिंह ने दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 24 मई 2026 की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपनी 13 वर्षीय नातिन काजल के साथ खेत पर चारा लेने और पानी लगाने गए थे। आरोप है कि इसी दौरान गांव निवासी वीरभान पुत्र रामचंद्र वहां पहुंचा और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा।

पीड़ित के अनुसार जब उनकी नातिन ने गाली देने का विरोध किया तो आरोपी ने दोनों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि लाठी-डंडों से हमला किए जाने में उन्हें चोटें आई हैं। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने शिकायती प्रार्थना पत्र पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article