26 C
Lucknow
Tuesday, September 15, 2026

गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, दिल्ली के दो लोगों की मौत

Must read

संभल जिले के कैलादेवी थाना क्षेत्र में सोमवार को गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गांव अझरा के पास दो कारों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत में दिल्ली निवासी दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी मच गई और यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा एक कार के गलत दिशा में चलने के कारण हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। वहीं दूसरी कार के चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हादसे के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में गलत दिशा में वाहन चलाने की बात सामने आ रही है।

इसी बीच गंगा एक्सप्रेसवे पर एक और हादसे में डीसीएम की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली दो हिस्सों में बंट गई। हसनपुर क्षेत्र में हुए इस हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article