नवाबगंज
नवाबगंज थाना क्षेत्र के नगला मन गांव में रविवार सुबह रवि नामक युवक पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला किया गया। हमले में रवि गंभीर रूप से घायल हो गया, उसके सिर में फावड़ा लगा है। जानकारी के अनुसार, नगला मन निवासी रवि पुत्र प्रमोद कुमार का अपने परिवार के लोगों से गली बंद करने को लेकर विवाद चल रहा था। रविवार सुबह यह विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज होने लगी। जब रवि ने गालीगलौज का विरोध किया, तो पास के एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट के दौरान रवि के सिर पर फावड़े से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया।घायल रवि को उसके परिजन नवाबगंज थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल घायल को मेडिकल जांच के लिए नवाबगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
युवक पर लाठी-डंडों और फावड़े से हमला


