41 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

दीवार काटकर 20 लाख की चोरी, शादी के गहने समेट ले गए चोर; घरवाले सोते रह गए

Must read

 

कानपुर
गुजैनी थाना क्षेत्र स्थित फतेहपुर गांव में चोरों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर पुलिस की नींद उड़ा दी। शातिर बदमाश देर रात घर की दीवार काटकर अंदर घुस गए और शादी के लिए रखे करीब 20 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात व 70 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी वारदात के दौरान घर के लोग अंदर गहरी नींद में सोते रहे और किसी को भनक तक नहीं लगी।

जानकारी के मुताबिक चोरों ने मुख्य गेट के पास दीवार में सेंध लगाकर घर में प्रवेश किया। अंदर घुसने के बाद बदमाशों ने मुख्य दरवाजे को भीतर से लॉक कर दिया ताकि बाहर सो रहे लोगों को शक न हो। इसके बाद चोर सीधे उस कमरे तक पहुंचे जहां शादी के लिए जेवर और नकदी रखी गई थी। अलमारियों के ताले तोड़कर बदमाश लाखों का माल समेट ले गए।

सुबह जब परिवार के लोग जागे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया गया। अंदर का नजारा देखकर परिवार के होश उड़ गए। कमरे का सामान बिखरा पड़ा था और गहनों के डिब्बे खाली थे।

पीड़ित सज्जन सिंह टोल प्लाजा पर एक्सीडेंटल सहायता का काम करते हैं। परिवार ने बताया कि रिश्तेदार शिल्पी सिंह की शादी के चलते घर में भारी मात्रा में जेवर रखे गए थे। जिस सटीक तरीके से चोर सीधे जेवर तक पहुंचे, उससे पुलिस को किसी करीबी या घर की जानकारी रखने वाले व्यक्ति पर शक है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। डॉग स्क्वॉड और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। वहीं वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि इसी रात चोरों ने पास के एक होटल में भी चोरी की कोशिश की, लेकिन होटल मालिक के जाग जाने से बदमाश भाग निकले।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article