37 C
Lucknow
Friday, May 22, 2026

कन्नौज मे सड़क दुर्घटना मे तीन की मौत

Must read

 

कन्नौज। जिले के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सलेमपुर बुद्ध विहार के पास जीटी रोड पर गुरुवार देर रात डम्पर ने ट्रेक्टर को पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान सडक से गुजर रहा वाइक सवार भी चपेट में आ गया जिससे बाइक सवार सहित ट्रेक्टर पर बैठै दो लोगों की मृत्यु हो गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डम्पर को चालक सहित पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अर्जुन दिवाकर 36 वर्ष ठेकेदार निवासी थाना इगलास अलीगढ अपने पुत्र ऋतिक 16 वर्ष, साथी विष्णु 25 वर्ष के साथ ट्रैक्टर से गांव वापस जा रहे थे। ट्रैक्टर अर्जुन चला रहा था। ट्रैक्टर जैसे ही छिबरामऊ के सलेमपुर बुद्धविहार के पास जीटी रोड पर पहुंचा तभी पीछे से आ रहा तेज रफ्तार डंपर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी जिससे ट्रैक्टर पलट गया। इसी दौरान सड़क से गुजर रहे बाइक सवार राधा मोहन कठेरिया उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम असेह थाना तालग्राम कन्नौज चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
ऋतिक और विष्णु की मौत अस्पताल में हुई।
अर्जुन दिवाकर ठेकेदार का इलाज छिबरामऊ में चल रहा है।
पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर डंपर को जब्त कर लिया है।
छिबरामऊ कोतवाली प्रभारी कपिल दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के परिजनों को सूचना दी गई है। दुर्घटना के बाद जीटी रोड कुछ देर के लिए बाधित रहा जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article