फर्रुखाबाद। कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था संस्कार भारती द्वारा ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ नगर के मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय, लोहाई रोड पर हुआ। प्रथम दिवस लगभग 125 बच्चों रजिस्ट्रेशन करवाया।
कार्यशाला का शुभांरभ सरस्वती माता की पूजन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय, अनुराग अग्रवाल, रवींद्र भदौरिया ने किया ।
कार्यशाला संयोजक अनुराग अग्रवाल ने बताया कि ग्रीष्मकालीन कार्यशाला 21 मई से 20 जून तक चलने वाली कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन 23 मई नगर के मदन मोहन कनोड़िया जूनियर बालिका विद्यालय लोहाई रोड में आयोजित की जाएगा। कार्यशाला में कथक, मेंहदी, सौंदर्य कला, चित्र कला, डिज़ाइनर सिलाई, नाट्य कला, मूर्ति कला , नृत्य लोक नृत्य, आदि विधाओं का कुशल प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
अध्यक्ष अनिल प्रताप सिंह, सचिव गौरव मिश्रा, अरविंद दीक्षित, अभिषेक श्रीवास्तव, कुल भूषण श्रीवास्तव, अनुभव सास्वत ,शकुलदीप शर्मा आदि ने व्यवस्था संभाली।प्रमुख रूप नरेंद्र नाथ मिश्रा, , रजनी लौंगवानी , पारुल सैनी, किरण त्रिवेदी, चित्रा अग्निहोत्री , शिल्पी रस्तोगी , पद्मावती,हेमलता श्रीवास्तव, पारुल सैनी,कु मोनिका गुप्ता,पूनम मौर्य, कविता शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।
संस्कार भारती की ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का शुभारंभ


