41 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

चलती बाइक से झपट्टा मारकर महिला के कुंडल लूटे, घटना सीसीटीवी में कैद

Must read

फर्रुखाबाद। शहर में झपटमारों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला थाना कादरीगेट क्षेत्र के अंतर्गत चौराहा स्थित एक हॉस्पिटल के पास का है, जहां एक महिला के साथ दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम दिया गया।
थाना कादरी गेट क्षेत्र के अंतर्गत बिर्राबाग निवासी सदा प्रभारी पत्नी राम सेवक वर्मा सुबह करीब 10 बजे अपने निजी कार्य से पैदल निकली थीं। जैसे ही वह रास्ते में स्थित एक हॉस्पिटल के पास पहुंचीं, तभी मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवक उनके पास आए।
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले महिला से मीठी-मीठी बातें कर उसे बहलाया, जिससे वह कुछ समझ नहीं पाईं। इसी दौरान चलती बाइक से ही एक युवक ने झपट्टा मारकर महिला के कानों से कुंडल छीन लिए। अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उम्रदराज होने के कारण न तो विरोध कर सकीं और न ही शोर मचा पाईं।
वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों आरोपी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए। हालांकि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिल सकती है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article