41 C
Lucknow
Thursday, May 21, 2026

देवरिया में मुख्यमंत्री योगी के कार्यक्रम के चलते परिवहन मंत्री का फर्रुखाबाद दौरा स्थगित

Must read

 

फर्रुखाबाद। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का 22 मई को प्रस्तावित फर्रुखाबाद दौरा अचानक संशोधित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के देवरिया कार्यक्रम में मौजूद रहने की जिम्मेदारी मिलने के बाद मंत्री ने अपना फर्रुखाबाद प्रवास स्थगित कर दिया।

जानकारी के अनुसार फर्रुखाबाद के गुरगांव देवी मंदिर परिसर में बाबा नीम करौली की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का आगमन प्रस्तावित था। देर रात मंत्री ने मंदिर समिति अध्यक्ष अशोक रस्तोगी से संपर्क कर कार्यक्रम में शामिल न हो पाने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

बताया गया कि मंत्री दयाशंकर सिंह ने अयोध्या से राघवेंद्र सिंह राजू को भी फोन कर अवगत कराया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अचानक तय हुए देवरिया कार्यक्रम के कारण उन्हें प्रभारी मंत्री होने के नाते वहीं मौजूद रहना होगा। इसी वजह से फर्रुखाबाद का कार्यक्रम संशोधित किया गया है।

गुरगांव देवी मंदिर समिति के अध्यक्ष अशोक रस्तोगी ने बताया कि मंत्री ने आयोजन मंडल से जुड़े सभी लोगों तक सूचना पहुंचाने का आग्रह किया है। साथ ही उन्होंने संदेश दिया कि वह जल्द ही फर्रुखाबाद पहुंचकर माता गुरगांव देवी एवं बाबा नीम करौली के दर्शन करेंगे।

मंत्री के कार्यक्रम में बदलाव की सूचना मिलने के बाद आयोजन समिति ने कार्यक्रम की तैयारियों को पूर्व निर्धारित रूप से जारी रखने की बात कही है। मंदिर परिसर में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह बना हुआ है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article