42 C
Lucknow
Wednesday, May 20, 2026

लेखपाल भर्ती और बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शुचिता बनाए रखने के निर्देश

Must read

 

लखनऊ
प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। जिन जिलों में सबसे अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कहा गया कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाए ताकि किसी प्रकार की चूक न हो। कोषागार से प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री की निकासी निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों तथा उनके परिजनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और होल्डिंग एरिया बनाने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अफवाहों और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करने को कहा गया है। बैठक में प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा एमपी अग्रवाल, एडीजी कानून व्यवस्था अमिताभ यश, सचिव उच्च शिक्षा अमृत त्रिपाठी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी में परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।

बैठक में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष एसएन साबत ने बताया कि लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 31 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा 44 जिलों के 861 केंद्रों पर कराई जाएगी, जिसमें 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। वहीं संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 के आयोजक बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने बताया कि बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस वर्ष 4,44,958 आवेदन प्राप्त हुए हैं। परीक्षा 72 जिलों के 1011 केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी।लेखपाल भर्ती और बीएड प्रवेश परीक्षा को लेकर प्रशासन अलर्ट, शुचिता बनाए रखने के निर्देश

उत्तर प्रदेश में होने वाली लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा और संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा-2026 को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। कृषि उत्पादन आयुक्त दीपक कुमार ने मंगलवार को मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों और पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने के लिए हर स्तर पर सतर्कता और बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जाए। जिन जिलों में सबसे अधिक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे, वहां विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही या अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में कहा गया कि परीक्षा ड्यूटी में लगाए गए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराया जाए ताकि किसी प्रकार की चूक न हो। कोषागार से प्रश्नपत्र और गोपनीय सामग्री की निकासी निर्धारित प्रक्रिया और सुरक्षा व्यवस्था के तहत की जाए। अभ्यर्थियों की चेकिंग गंभीरता से करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही रेलवे स्टेशन और बस अड्डों पर अभ्यर्थियों तथा उनके परिजनों की सुविधा और सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और होल्डिंग एरिया बनाने को कहा गया है। सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि अफवाहों और पेपर लीक जैसी गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों को अलर्ट मोड पर रखने और कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी करने…

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article