43 C
Lucknow
Monday, May 18, 2026

लखीमपुर सड़क हादसे पर पीएम मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 2 लाख मुआवजे का ऐलान

Must read

 

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के ईसानगर क्षेत्र में हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की दर्दनाक मौत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी बयान में हादसे पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की गई है।
प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने का ऐलान किया है। वहीं हादसे में घायल हुए लोगों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।
पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सड़क हादसे में लोगों की मौत अत्यंत दुखद है और इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।
गौरतलब है कि ईसानगर क्षेत्र में हुए इस भीषण हादसे में तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई थी। दुर्घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और राहत-बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची थी।
प्रदेश सरकार की ओर से भी अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार और राहत कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article