32 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

फिरोजाबाद: बीएससी के छात्र ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस के हाथ लगा सुसाइड नोट

Must read

फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद (Firozabad) जनपद के शिकोहाबाद थाना (Shikohabad Police Station) क्षेत्र के नगला बिलोतिया गांव निवासी अतिन पुत्र अजय सिंह ने फांसी लगा ली। अतिन BSc का छात्र था और परतापुर चौराहा स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। परिजनों और मृतक के साथी ने आरोप लगाया है कि कुछ युवकों ने अतिन के साथ मारपीट की थी।

मृतक के साथी के अनुसार, चार युवक उसे अपने साथ ले गए थे और एक विद्यालय के पास उसके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि युवकों ने उसकी जाति पूछने के बाद घटना को अंजाम दिया था। शनिवार सुबह अतिन का शव घर में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस को मौके से एक कथित सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे जांच के लिए कब्जे में लिया गया है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस उपाधीक्षक अम्बरीश कुमार के अनुसार, मामले में परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article