32 C
Lucknow
Sunday, May 17, 2026

कोटा अस्पताल में एक और गर्भवती महिला की मौत, मरने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 5

Must read

जयपुर: राजस्थान के कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Kota Medical College Hospital) में गर्भवती महिलाओं की मौत का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अब एक और 5 महीने की गर्भवती महिला शिरीन की मौत (pregnant woman dies) हो गई है। अस्पताल में मरने वाली महिलाओं की संख्या बढ़कर 5 हो गई है। कोटा मेडिकल कॉलेज में जिन पांच महिलाओं की मौत हुई वे सभी कोटा के ही अलग-अलग हिस्सों की रहने वाली है।

खबरों के मुताबिक, कोटा के शिवपुरा इलाके की रहने वाली शिरीन 5 माह की गर्भवती थीं। 6 मई को परिजन उन्हें नियमित जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले गए थे। डॉक्टरों ने बच्चेदानी का मुंह खुला होने की बात कहते हुए माइनर ऑपरेशन करने की सलाह दी। परिजनों की सहमति के बाद जब ऑपरेशन किया गया, ऑपरेशन के तुरंत बाद शिरीन की तबीयत बिगड़ने लगी और ब्लड प्रेशर तेजी से गिर गया।

परिजनों ने बताया कि हालत बिगड़ने पर अस्पताल प्रशासन ने उन्हें दबाव डालकर शिरीन को प्राइवेटअस्पताल ले जाने को कहा। निजी अस्पताल में भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें दोबारा कोटा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार को इलाज के दौरान शिरीन ने दम तोड़ दिया। शिरीन के ऑपरेशन के बाद के लक्षण कमोबेश उन चार महिलाओं के समान थे जिनकी पिछले सप्ताह कोटा के जेके लोन अस्पताल/मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद मृत्यु हो गई थी।

इन मातृ मृत्यु की घटनाओं ने राज्य की लगभग पूरी स्वास्थ्य प्रशासनिक व्यवस्था को हिलाकर रख दिया है। सरकार ने कुछ डॉक्टरों और दोनों अस्पताल अधीक्षकों सहित कई अस्पताल अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कोटा, जयपुर, एम्स-जोधपुर और एम्स-दिल्ली के विशेषज्ञों द्वारा बहुआयामी जांच की जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article