34.6 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

सुवेंदु अधिकारी के पीए हत्याकांड की जांच तेज! बलिया पहुंची सीबीआई टीम, आरोपी के घर और दोस्तों से पूछताछ

Must read

 

बलिया। पश्चिम बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक हत्याकांड की जांच अब तेज हो गई है। मामले की पड़ताल के लिए सीबीआई की तीन सदस्यीय टीम बलिया पहुंची, जहां टीम ने मुख्य आरोपी राज सिंह के घर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।

सीबीआई अधिकारियों ने आरोपी राज सिंह की मां और बहन से लंबी पूछताछ की। जांच एजेंसी ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी जब्त कर लिए हैं। इसके अलावा कपड़ों के शोरूम में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी कब्जे में लेकर जांच के दायरे में शामिल किया गया है।

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई अब राज सिंह के करीबी दोस्तों और संपर्क में रहने वाले लोगों से भी पूछताछ कर रही है। टीम यह पता लगाने में जुटी है कि घटना से पहले और बाद में आरोपी की गतिविधियां क्या थीं और किन लोगों से उसका संपर्क हुआ था।
इधर मामले में नया मोड़ तब आया जब एडवोकेट दीपशिखा सिंह ने सुरक्षा की मांग उठाई। उन्होंने अपने भाई राज सिंह की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे इलाके में चर्चा और तनाव का माहौल बना हुआ है।
सीबीआई की सक्रिय जांच के बाद अब इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड में कई नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article