40.1 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

तूफान में उड़े ‘नन्हे मियां’ से मिले मंत्री जेपीएस राठौर, अस्पताल पहुंचकर दिया मदद का भरोसा

Must read

 

बरेली। तेज तूफान में हवा के साथ उड़ जाने की घटना के बाद चर्चा में आए ‘नन्हे मियां’ से प्रदेश सरकार के मंत्री जेपीएस राठौर ने अस्पताल पहुंचकर मुलाकात की। मंत्री ने बच्चे का हालचाल जाना और परिवार को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
नन्हे मियां फिलहाल बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनका उपचार चल रहा है। मंत्री जेपीएस राठौर ने बच्चे के इलाज के लिए 11 हजार रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
बताया जा रहा है कि हाल ही में आए तेज आंधी-तूफान के दौरान नन्हे मियां हवा के तेज बहाव में उछल गए थे, जिसके बाद वह घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और सोशल मीडिया पर भी मामला चर्चा का विषय बना रहा।
मंत्री ने डॉक्टरों से उपचार की जानकारी ली और कहा कि सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। वहीं स्थानीय लोगों ने भी बच्चे के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article