39 C
Lucknow
Wednesday, June 10, 2026

शिकोहपुर जमीन सौदा मामला: रॉबर्ट वाड्रा को कोर्ट से बड़ी राहत

Must read

– 50 हजार के निजी मुचलके पर मिली जमानत

दिल्ली। चर्चित शिकोहपुर जमीन सौदे से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कारोबारी रॉबर्ट वाड्रा शुक्रवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश हुए। सुनवाई के दौरान अदालत ने उन्हें बड़ी राहत देते हुए 50 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दे दी।

यह मामला हरियाणा के शिकोहपुर भूमि सौदे और उससे जुड़े कथित वित्तीय लेन-देन को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी ) की जांच से जुड़ा है। जांच एजेंसियां लंबे समय से जमीन खरीद-फरोख्त में कथित अनियमितताओं और मनी लॉन्ड्रिंग के पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं। इसी मामले में रॉबर्ट वाड्रा से पहले भी कई दौर की पूछताछ हो चुकी है।

कोर्ट परिसर के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम देखने को मिले। सुनवाई के दौरान वाड्रा की ओर से कानूनी पक्ष रखते हुए जमानत की मांग की गई, जिस पर अदालत ने राहत प्रदान कर दी।

इस मामले को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं। विपक्ष जहां इसे राजनीतिक दबाव की कार्रवाई बता रहा है, वहीं भाजपा लगातार कांग्रेस पर भ्रष्टाचार और जमीन घोटालों के आरोप लगाती रही है।

फिलहाल अदालत से मिली राहत के बाद रॉबर्ट वाड्रा को अस्थायी राहत जरूर मिली है, लेकिन शिकोहपुर जमीन सौदे का मामला अभी पूरी तरह खत्म नहीं माना जा रहा। जांच एजेंसियों की आगे की कार्रवाई पर अब सबकी नजर टिकी हुई है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article