34.3 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

भाई के पार्थिव शरीर को देख भावुक हुए अखिलेश यादव

Must read

– अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

लखनऊ।अखिलेश यादव ने अपने छोटे भाई प्रतीक यादव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 38 वर्षीय प्रतीक यादव का बुधवार तड़के अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद निधन हो गया था , जिसके बाद लखनऊ स्थित आवास पर शोक का माहौल पसरा हुआ है।

अखिलेश यादव ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भाई को अंतिम श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह बेहद भावुक नजर आए। परिवार के सदस्य, करीबी रिश्तेदार, समर्थक और समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौके पर मौजूद रहे।

लखनऊ में अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उमड़ रही है। कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने भी पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। पूरे परिसर में गमगीन माहौल बना हुआ है।

प्रतीक यादव भले सक्रिय राजनीति से दूर रहे हों, लेकिन यादव परिवार में उनकी अहम भूमिका मानी जाती थी। उनके निधन की खबर सामने आते ही समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।फिलहाल पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। अंतिम संस्कार की प्रक्रिया आज बैकुंठ धाम में संपन्न कराई जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article