36.9 C
Lucknow
Tuesday, June 9, 2026

हरिद्वार: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती मरीज की हत्या, धारदार हथियार से रेता गला

Must read

हरिद्वार: हरिद्वार (Haridwar) जिले के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र में हत्या (murdered) की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां भर्ती एक मरीज की हत्या कर दी गई। मृतक के शरीर में धारदार हथियार के निशान मिले हैं। लोगों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक मरीज पर ही हत्या करने का शक जताया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

यह पूरा मामला जिले के सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के भंगेड़ी स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र का है। जहां देर रात नशा मुक्ति केंद्र के शौचालय में बसेड़ी गांव निवासी आशीष का शव मिला। उसे तकरीबन तीन माह पहले केंद्र में भर्ती किया गया था। केंद्र संचालक ने उसका शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक के गले पर धारदार हथियार का निशान मिला है। नशा मुक्ति केंद्र के संचालक समेत वहां पर भर्ती अन्य मरीजों से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है। आस-पास लगे सारे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है।

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article