29 C
Lucknow
Wednesday, May 13, 2026

किला कोर्ट से NEET-UG 2026 पेपर लीक आरोपी खैरनार को दो दिन की ट्रांजिट रिमांड

Must read

नासिक: NEET-UG 2026 पेपर लीक (paper leak) मामले में आरोपी शुभम खैरनार को महाराष्ट्र के नासिक (Nasik) स्थित इंदिरा नगर इलाके से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार शुभम खैरनार को मुंबई के किला कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर CBI को सौंप दिया गया। CBI अब उसे दिल्ली ले जाकर पूछताछ करेगी। एजेंसी का कहना है कि मामले में कई अन्य आरोपी शामिल हैं, जिनका पता लगाना जरूरी है।

खैरनार को अब गुरुवार (14 मई) को दिल्ली की CBI कोर्ट में पेश किया जाएगा। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक का नेटवर्क किन-किन राज्यों तक फैला हुआ था और इसमें कौन-कौन लोग शामिल थे। नीट- यूजी 2026 परीक्षा पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इस मामले में नासिक से गिरफ्तार आरोपी शुभम खैरनार को मुंबई की किला कोर्ट ने दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर भेज दिया है।

कोर्ट ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को उसे आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली ले जाने की अनुमति भी दे दी है। CBI ने कोर्ट में कहा था कि मामले में अन्य आरोपियों का पता लगाने और पेपर लीक नेटवर्क की गहराई से जांच करने के लिए शुभम खैरनार की हिरासत जरूरी है। अब CBI अब इस मामले में जुड़े अन्य आरोपियों और पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है।

नीट पेपर लीक मामले में पुलिस ने पुणे से एक महिला आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। महिला को बिबवेवाड़ी इलाके से हिरासत में लिया गया। पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया कि महिला फिलहाल CBI की कस्टडी में है और उससे पूछताछ की जा रही है। नीट परीक्षा रद्द होने के बाद देशभर में छात्रों और छात्र संगठनों का गुस्सा सड़कों पर दिखाई दे रहा है। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) समेत कई छात्र संगठनों ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, केरल और अन्य राज्यों में प्रदर्शन किया।

राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (SOG) ने जांच में बड़ा खुलासा किया है. SOG के अनुसार, NEET-UG 2026 परीक्षा में पूछे गए सवालों से मिलता-जुलता गेस पेपर मूल रूप से केरल के एक छात्र से राजस्थान के सीकर पहुंचे छात्रों तक पहुंचा था। इसके बाद यह दस्तावेज सीकर में कोचिंग कर रहे कई छात्रों तक पहुंच गया और फिर 3 मई को परीक्षा से पहले जयपुर और आसपास के इलाकों के अभ्यर्थियों तक फैल गया।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article