फर्रुखाबाद। राधाकृष्ण मंदिर के सभागार में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में राष्ट्रीय अतिरिक्त महामंत्री मुकेश जैन, क्षेत्रीय अध्यक्ष सी ए भारत भूषण जुनेजा, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य सेवा आर. के. गुप्ता, राष्ट्रीय गतिविधि सदस्य संपर्क नरेश चंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अजय इटोरिया, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार संजय दुआ, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक पर्यावरण डॉ रमेश चंद्र शुक्ला एवं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजिका महिला सहभागिता श्रीमती अनीता पाठक ने परिषद के विद्वानों ने
प्रांत एवं प्रांत की सभी शाखाओं से आये अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, एवं गतिविधि संयोजकों को विस्तृत ढंग से जानकारी प्रदान की।
प्रतिभागियों ने कार्यशाला के परिचय, प्रोटोकॉल, वित्त, ट्रस्ट, प्रोपर्टी एवं सभी गतिविधियों आदि की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।सभी शाखाओं से आये दायित्वधारियों, प्रांतीय, क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय दायित्वधारियों का स्वागत संरक्षक राजेंद्र कुमार दीक्षित व विद्या कांत तिवारी के दिशा निर्देशन में किया । यह जानकारी प्रांतीय सचिव आलोक रायजादा ने दी।
भारत विकास परिषद पांचाल प्रांत की कार्यशाला में दिशा निर्देशन


