30 C
Lucknow
Tuesday, May 12, 2026

चकमार्ग पर सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी, एसडीएम को सौंपा प्रार्थना पत्र

Must read

 

 

अमृतपुर, फर्रुखाबाद

तहसील क्षेत्र के ग्राम जटपुरा में चकमार्ग पर प्रस्तावित सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी अमृतपुर को प्रार्थना पत्र देकर लोक निर्माण विभाग एवं ग्राम प्रधान पर बिना किसानों की सहमति के चकमार्ग का चौड़ीकरण कर भूमि अधिग्रहण करने का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों का कहना है कि मौजा जटपुरा स्थित गाटा संख्या 472 एवं 542 के चकमार्ग की वास्तविक चौड़ाई राजस्व अभिलेखों में सीमित दर्ज है, लेकिन विभाग द्वारा उससे अधिक चौड़ाई में सड़क निर्माण कराने की तैयारी की जा रही है। आरोप है कि इससे चकमार्ग से सटी किसानों की कृषि भूमि एवं खड़ी फसल को नुकसान पहुंचेगा।
प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान ने निजी स्वार्थ के चलते कथित रूप से फर्जी हस्ताक्षर कराकर डामर सड़क स्वीकृत कराई है, जबकि गांव के लिए पहले से संपर्क मार्ग उपलब्ध है। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वे अपने खेतों से मिट्टी देने के लिए सहमत नहीं हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रस्तावित निर्माण कार्य को तत्काल प्रभाव से रोका जाए तथा राजस्व अभिलेखों के अनुसार निर्धारित चौड़ाई में ही कार्य कराया जाए। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व भी 13 अप्रैल 2026 को उपजिलाधिकारी को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
मौके पर रमेशचंद्र, सतीशचंद्र, विनोद सिंह, हर्षवर्धन, शिवकुमार, बृजपाल सिंह सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article