फर्रुखाबाद। टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया सोमवार को शुरू हो गई चुनाव प्रक्रिया के पहले दिन विभिन्न पदों के लिए आठ नामांकन पत्र भरे गए जिनमें से महामंत्री पद का एक नामांकन पत्र प्राप्त नहीं हो सका।
उप चुनाव अधिकारी राकेश कुमार सक्सेना ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया तीन दिन तक चलेगी जिसके दौरान कोई भी नामांकन कर सकता है और कोई भी नामांकन वापस ले सकेगा। उन्होंने बताया कि चुनाव अधिकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री के निर्देशन में प्रक्रिया चल रही है।
टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया इनकम टैक्स ऑफिस बढ़पुर के सभागार के में शुरू हुई। इस दौरान अध्यक्ष पद के लिए रामकुमार अग्रवाल प्रवीन कुमार माथुर ने नामांकन पत्र खरीद उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए प्रमोद कुमार त्रिपाठी व शैलेंद्र सिंह कुशवाहा ने नामांकन पर खरीद सचिव के दो पदों के लिए दलपत सिंह राठौड़ बस संजीव कुमार वर्मा नामांकन खरीदा कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए श्रीमती सुनीता कटियार ने नामांकन पद खरीदा वहीं महामंत्री पद के लिए राम जी बाजपेई ने नामांकन पर खरीदा। यह नामांकन पत्र भरकर जमा भी कर दिए गए जिसमें महामंत्री पद के लिए रामजी बाजपेई ने अभी नामांकन पत्र भरकर जमा नहीं किया है।
इस मौके पर अशोक तिवारी संजीव रस्तोगी राज गौरव पांडे अविनाश दुबे संदीप अखिलेश कटियार आज मौजूद रहे। चुनाव अधिकारी राजेश कुमार अग्निहोत्री ने कहा की प्रक्रिया पूरे संबंध बनाने के तरीके से पूरी की जाएगी उन्होंने बताया कि 12 व 13 में को नामांकन प्रक्रिया चलेगी इसके बाद चुनाव होगा।
टैक्स बार एसोसिएशन की चुनाव प्रक्रिया शुरू, पहले दिन सात नामांकन


