23 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, राजेपुर और शमसाबाद थानाध्यक्ष हटाए गए

Must read

फर्रुखाबाद।कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थानाध्यक्षों को तत्काल प्रभाव से हटा दिया। जिले में लगातार मिल रही शिकायतों, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग की समीक्षा के बाद यह कार्रवाई चर्चा का विषय बन गई है।

एसपी ने राजेपुर थानाध्यक्ष निरीक्षक स्वदेश कुमार को उनके पद से हटाकर कोतवाली मोहम्मदाबाद भेज दिया है। उनकी जगह सरह चौकी प्रभारी उप निरीक्षक नागेंद्र सिंह को राजेपुर थाने की कमान सौंपी गई है। अचानक हुए इस बदलाव से पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है।

वहीं शमशाबाद थाना प्रभारी उप निरीक्षक रमेश सिंह को भी चार्ज से हटाकर थाना अमृतपुर में वरिष्ठ उप निरीक्षक बनाया गया है। उनके स्थान पर एसओजी प्रभारी उप निरीक्षक सचिन चौधरी को शमशाबाद थाने का नया थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

जनपद में हाल के दिनों में अपराध नियंत्रण, अवैध गतिविधियों और थाना स्तर पर कार्यशैली को लेकर पुलिस विभाग लगातार समीक्षा कर रहा था। सूत्रों की मानें तो कई थानों की कार्यप्रणाली पर निगरानी चल रही थी और इसी क्रम में यह कार्रवाई की गई।

एसपी आरती सिंह की कार्यशैली को जिले में “जीरो टॉलरेंस” नीति के तौर पर देखा जा रहा है। लगातार हो रहे तबादलों और जिम्मेदारियों में बदलाव से साफ संकेत दिया गया है कि लापरवाही, कमजोर पुलिसिंग और शिकायतों को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

फर्रुखाबाद पुलिस के इस प्रशासनिक बदलाव के बाद अब निगाहें नए थानाध्यक्षों की कार्यशैली और अपराध नियंत्रण पर टिक गई हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article