23 C
Lucknow
Thursday, May 7, 2026

बहराइच में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी ठोकर, गाड़ी के उड़े परखच्चे, 2 मौत

Must read

बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच (Bahraich) जिले के पयागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे (road accident) ने दो परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। झाला तरहर के पास एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पंचनामा की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के वीरपुर रुकनपुर निवासी ननके, पुत्र सियाराम अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल (संख्या: UP 40 BP 3590, हीरो HF डीलक्स) पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। दोपहर करीब 1 बजे जैसे ही वे झाला तरहर के पास पहुंचे, तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद सड़क पर चीख-पुपुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही पंचनामा की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पयागपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) के डॉ. शरद भारती ने दोनों की मृत्यु की पुष्टि की है। इस हृदयविदारक घटना के बाद से वीरपुर रुकनपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि फरार वाहन चालक को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाए।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article