30 C
Lucknow
Wednesday, May 6, 2026

दोनों पक्षों में गाली गलौज, एकाएक लाठी डंडों से मारपीट

Must read

नवाबगंज।
थाना नवाबगंज के गांव पहाड़पुर अठसेनी निवासी रेनू देवी पत्नी स्व. शीशराम ने गांव की ही सावित्री पत्नी स्व रामकिशन से 26 अप्रैल को गांव में ही मकान खरीदा था। बुधवार सुबह लगभग 11 बजे रेनू अपने उसी खरीदे हुए मकान की साफ सफाई का रही थी। तभी गांव के ही राजेश व उसके साथी मौके पर आए और रेनू से मकान को विवादित बताकर मकान मालिक सावित्री पत्नी स्व. रामकिशन से 40 हजार रुपए दिलवाने की बात कही। रुपए न मिलने तक मकान की ओर न आने की हिदायत दी। रेनू के विरोध करने पर दोनों पक्षों में गाली गलौज होने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में एकाएक लाठी डंडों से मारपीट होने लगी। मारपीट में रेनू का पुत्र रवेंद्र व दूसरे पक्ष से राजेश व उनकी पत्नी नैनसी घायल हो गई। पुलिस को एक पक्ष से रेनू पत्नी स्व. शीशराम व दूसरे पक्ष से राजेश कुमार ने एक दूसरे के खिलाफ जवाबी तहरीरें दी। पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए सीएचसी नवाबगंज भेज दिया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article