25 C
Lucknow
Tuesday, May 5, 2026

सोनभद्र: 2 बेटों के साथ मां ने मौत को लगाया गले, फंदे पर लटके मिले तीनो शव

Must read

सोनभद्र: यूपी के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने 2 बच्चों के साथ फांसी लगा (suicide) ली। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों की लाश का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है और अभी मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

बता दें कि पूरा मामला करमा थाना क्षेत्र के बिसहर गांव का है। जहां रहने वाली प्रीति राजभर ने अपने 2 बेटों के साथ फांसी लगाकर जान दे दी। तीनों की लाश देखने के बाद परिजनों और गांव वालों के बीच हड़कंप मच गई, जिसके बाद लोगों ने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो तीनों की लाश को घर में फांसी के फंदे से लटका पाया।

उसके बाद पुलिस ने तीनों की लाश को फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य इकट्ठा कर लिया है। मृतकों की पहचान 25 वर्षीय प्रीति राजभर, बेटा आयांश (6 माह) और बेटा आर्यन (4 साल) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों की लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शुरुआती जांच में पता चला है कि आए दिन घरेलू विवाद हुआ करता था। हालांकि, मौत के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article