खैबर पख्तूनख्वा: पाकिस्तान (Pakistan) के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार, 5 मई को एक प्रमुख मौलाना की निशाना बनाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात बंदूकधारियों ने चारसद्दा जिले के उस्मानजई इलाके में शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस (Maulana Mohammad Idris) के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो और अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। इस हमले में इदरीस के साथ चल रहे दो सुरक्षा गार्ड घायल हो गए हैं।
पाकिस्तान की पुलिस ने मंगलवार को बताया कि उन्होंने अज्ञात बंदूकधारियों ने चारसद्दा जिले के उस्मानजई इलाके में शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस के वाहन पर घात लगाकर हमला किया। पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को एक प्रमुख धार्मिक विद्वान शेख-उल-हदीस मौलाना मोहम्मद इदरीस की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस हमले में उनके दो सुरक्षा गार्ड भी घायल हुए हैं। इस घटना के बाद इलाके में भारी विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मची हुई है।
पेशावर पुलिस ने बताया कि हमलावरों ने उस समय फायरिंग की जब मौलाना दारुल उलूम उत्मानजई में दरस-ए-हदीस (धार्मिक भाषण) देने जा रहे थे। उन्हें गंभीर चोटें आईं और जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाते समय उनकी मौत हो गई। बाद में उनका शव उनके पैतृक गांव तुरंगजई, चारसद्दा जिले में ले जाया गया. उनकी मौत की खबर सुनकर बड़ी संख्या में उनके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। उनके पार्थिव शरीर को चारसड्डा जिले के उनके पैतृक गांव तुरंगजई ले जाया गया है।
हत्या के विरोध में सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने चारसड्डा शहर की ओर मार्च किया और दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने फारूक-ए-आजम चौक पर धरना भी दिया। इदरीस, जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम (F) के चारसद्दा जिले के प्रमुख भी थे और पार्टी प्रमुख मौलाना फजलुर रहमान के करीबी सहयोगी माने जाते थे। राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा, ‘ऐसे कायरतापूर्ण कृत्य देश का मनोबल नहीं गिरा सकते।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि आतंकवाद को खत्म करने का देश का संकल्प ‘मजबूत और अडिग’ है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भी इस हत्या पर दुख जताया और मृतक के परिजन के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। खैबर पख्तूनख्वा के राज्यपाल फैसल करीम कुंदी ने मौलवी की मौत को ‘अपूरणीय क्षति’ बताया और अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी। मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी ने भी हमले की निंदा की और पुलिस अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट मांगी।


