27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

बिजली करंट से संविदा लाइनमैंन की मौत

Must read

कमालगंज: थाना क्षेत्र स्थित ग्राम फतेपुर राव साहिब निवासी ओमकार राजपूत का 22 वर्षीय पुत्र सुशील कुमार ग्राम फतेपुर राव साहिब फीडर का बिजली विभाग में संविदा लाइनमैंन है आज दिन में जीरागौर ग्राम में अपने साथी प्रशांत के साथ बिजली पोल पर चढ़कर बिजली ठीक करने गया था तभी उसकी चलती लाइन से खंभे से उसको जोरदार करंट लगा जिससे वह खंभे से गिरकर घायल हो गया साथी प्रशांत ने आवाज देकर मौके पर ग्रामीणों को बुलाया आनन फानन में उसको तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कमालगंज में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर मानसिंह ने सुशील को मृत घोषित कर दिया सूचना मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए मृतक सुशील की 19 मार्च को संतोषी से शादी हुई थी सभी परिजनों का रोरोकर बुरा हाल हो गया साथी प्रशांत ने बताया कि खंभे पर काम करते समय लाइट बंद थी लेकिन लाइन चालू हो जाने के बाद दोबारा सुशील खंभे पर चढ़ गया था तभी करंट लगा

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article