27 C
Lucknow
Monday, May 4, 2026

केरल विधानसभा चुनाव: शाम साढ़े 4 बजे तक 91 सीटों के परिणाम घोषित, यूडीएफ बढ़त पर, एलडीएफ को बड़ा झटका

Must read

Assembly Elections: केरल (Kerala) में 140 सीटों वाली विधानसभा चुनाव (Assembly Elections) में मतों की गिनती जारी है। रुझानों में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की भारी बढ़त मिलती दिख रही है। सत्तारूढ़ लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) को बड़ा झटका लग सकता है। केरल विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेतृत्व वाला UDF गठबंधन बहुमत के आगे निकल चुका है. 10 साल से सत्ता में रही लेफ्ट की मुश्किलें बढ़ रही है। वहीं बीजेपी भी केरल में अपनी उपस्थिति बढ़ाती नजर आ रही है।

बता दें कि राज्य में 140 सीट के लिए कुल 883 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था। यहां बहुमत का आंकड़ा 71 है। आज 43 स्थानों पर 140 मतगणना केंद्र में वोटों की गिनती हो रही है। केरल विधानसभा चुनाव में इस बार कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF), दो कार्यकालों से सत्ता में रहे वाम लोकतांत्रिक मोर्चे (LDF) के बीच सीधी टक्कर थी।

अगर 2021 के चुनावों की बात करें, तो केरल में कुछ ऐसा हुआ था जो पिछले 40-45 सालों में नहीं हुआ था. वहां LDF (वामपंथी गठबंधन) ने इतिहास रचते हुए लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए 99 सीटें जीतीं, जो कि पिछले चुनाव से 8 सीटें ज्यादा थीं. वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाला UDF गठबंधन पिछड़ गया और उसे सिर्फ 41 सीटें मिलीं.

केरलम में कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ 71 सीटों के बहुमत का आंकड़ा पार करते ही तिरुवनंतपुरम स्थित कांग्रेस मुख्यालय में जश्न शुरू हो गया। पार्टी के महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सनी जोसेफ, नेता प्रतिपक्ष वी.डी. सतीशन, सांसद शशि थरूर और के. सुरेश समेत वरिष्ठ नेता रमेश चेन्नीथला ने केक काटकर खुशी मनाई।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article