हाथीपुर आदि क्षेत्रों में सर्किल रेट बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री से की पैरवी =लिंक एक्सप्रेस-वे व खिमसेपुर इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर के लिए होने वाली भूमि अधिग्रहण का उचित मुआबजा देने पर विचार करने का किया आग्रह यूथ इंडिया संवाददाता
लखनऊ, फर्रुखाबाद। जिले के किसानों के वाजिब हक के लिए सांसद मुकेश राजपूत ने जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमबार को लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की है कि फर्रूखाबाद लिंक एक्सपे्रस-वे व खिमसेपुर इंड्रस्ट्रियल कॉरिडोर भी भूमि अधिग्रहण में किसानों को उचित मुआबजा दिलाया जाये।
सांसद मुकेश राजपूत, विधायक सुशील शाक्य, नागेन्द्र सिंह राठौर, विधान परिषद सदस्य व भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी समेत भाजपा जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को दिए पत्र में उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोकसभा क्षेत्र फर्रूखाबाद में लिंक एक्सपे्रस-वे की स्वीकृति प्रदान की गई है जोकि इस क्षेत्र के विकास और संपन्नता की एक ज्योति है। पत्र में कहा गया कि लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए किसानों की भूमि के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। जिसमें किसानों को अपनी भूमि की बिक्री का उचित मुआबजा नही मिल पा रहा है। क्योकि फर्रूखाबाद लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए अधिग्रहीत की जाने वाली भूमि का सर्किल रेट बाजारू मूल्य से काफी कम है। वर्ष २०२३ में नवगठित नगर पंचायत खिमसेपुर में स्थित गांवों का सर्किल रेट २५ लाख रूपया प्रति हे० है। जबकि इसी से सटी नगर पंचायत मोहम्मदाबाद का सर्किल रेट २ करोड़ २५ लाख रूपया प्रति हे० है। जबकि खिमसेपुर में यूपीसीडा एक नया औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर रही है। यहां आज तक कई देशी विदेशी कंपनियो ने करीब दो हजार करोड़ का निवेश भी कर दिया है। परंतु सर्किल रेट कम होने के कारण किसान यहां अपनी जमीन बेंचकर अन्य किसी स्थान पर भूमि भी नही खरीद सकता। इसके अलावा भोजपुर विधानसभा, फर्रूखाबाद विधानसभा और अमृतपुर के कई ऐसे गांव हैं जहां सर्किल रेट बाजार के भाव से काफी ज्यादा कम हैं। मदनपुर, नगला बाग रठौरा, सिरौली, गुतासी अदियूली, गांधी, हाथीपुर, बछलैया, उजरामऊ, सबलपुर आदि तमाम ग्राम पंचायतों के सर्किल रेट वर्षो से बढ़े ही नही और बाजारू भाव से काफी ज्यादा कम है जिससे किसान भाईयों को अपनी जमीन का वाजिब मूल्य नही मिल पा रहा है। मुख्यमंत्री ने सांसद व जनप्रतिनिधियों को गंभीरता से विचार करने की बात कही है। महाराणा प्रताप की प्रतिमा के लिए सांसद ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
लखनऊ। फर्रूखाबाद रोडवेज बस स्टाप पर सरकार द्वारा कराई गई क्षत्रिय शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य और विशाल प्रतिमा की स्थापना के लिए सांसद मुकेश राजपूत विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, सुशील शाक्य सहित एमएलसी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि महापुरूषों के इतिहास को जीवंत रखने के लिए अन्य महापुरूषों की मूर्तियां भी लगाई जानी जरूरी है तांकि नई पीढ़ी को अपने महापुरूषों के त्याग और बलिदान की जानकारी रहे। ०९ मई को प्रदेश के पर्यटन मंत्री और जनपद के प्रभारी मंत्री ठा० जयवीर सिंह समेत परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह द्वारा महाराणा प्रताप जयंती पर इस मूर्ति का अनावरण प्रस्तावित है। जिसके लिए पूर्व में करणी सेना समेत तमाम क्षत्रिय एवं सामाजिक संगठनों की मांग पर सांसद मुकेश राजपूत व भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर ने प्रमुख रूप से सरकार से मूर्ति स्थापना की मांग की थी। जिनका समर्थन जिले के सभी जनप्रतिनिधियों ने भी किया था। नगर पालिका परिषद ने मूर्ति के पैडस्टल के लिए पूर्व एमएलसी मनोज अग्रवाल के आग्रह पर साढ़े १२ लाख रूपये अवमुक्त किए थे।
किसानों के वाजिब हक के लिए सांसद के नेतृत्व में सीएम योगी से मिले जनप्रतिनिधि


