फर्रुखाबाद।युवा एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित विकसित भारत युवा संसद कार्यक्रम में राज्य की लखनऊ स्थित विधानसभा में जनपद का प्रतिनिधित्व विशाल श्रीवास्तव, करन, शालिनी मिश्रा व शुभी पाठक ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, युवा एवं खेल मंत्री गिरीश यादव, विधायक डॉ नीरज बोरा, डॉ सुरभि ने स्वामी विवेकानन्द के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
विशाल श्रीवास्तव ने अपने भाषण में कहा कि केंद्रीय बजट 2026 वह बजट है जिसकी संकल्पना भारत के युवाओं ने लिखी। यह वही बजट है जिसके लिए 12 जनवरी 2026 को दिल्ली के भारत मण्डपम में हम युवाओं ने सुझाव दिए । यह बजट युवाओं द्वारा, युवाओं के लिए, युवाओं का बजट है। इस बजट से निश्चित रूप से भारत आने वाले वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनेगा । बस डर इस बात का है कि कहीं भ्रष्टाचार रूपी घुन इस बजट में न लग जाए। कार्यक्रम में माय भारत के राज्य निदेशक, उप निदेशक, एवं विभिन्न जनपदों के जिला युवा अधिकारी सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम से वापस आने के बाद यह जानकारी उन्होंने कार्यक्रम से वापस आने के बाद यह जानकारी विशाल ने दी।
युवा संसद में विशाल व उनकी टीम ने किया जनपद का प्रतिनिधित्व


