32 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

मई की शुरुआत में महंगाई का झटका: कमर्शियल LPG सिलेंडर ₹993 महंगा

Must read

– होटल-ढाबों पर सीधा असर
नई दिल्ली/लखनऊ। मई की शुरुआत के साथ ही महंगाई ने एक बार फिर जोरदार वार किया है। कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में करीब ₹993 तक की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और छोटे कारोबार सीधे प्रभावित हुए हैं।
नई दरों के मुताबिक दिल्ली में 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर अब ₹3071.50 में मिल रहा है, जो पहले ₹2078.50 था। इसी तरह मुंबई में ₹3024 और कोलकाता में ₹3202 तक कीमत पहुंच गई है। लखनऊ, पटना, जयपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी इसी तरह की तेज बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
उत्तर प्रदेश के आगरा, लखनऊ और गोरखपुर में भी लगभग ₹993 की बढ़ोतरी ने कारोबारियों की लागत को अचानक बढ़ा दिया है। छोटे होटल संचालकों और ढाबा मालिकों का कहना है कि इस बढ़ोतरी से खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाना मजबूरी बन सकती है, क्योंकि खर्च में सीधा इजाफा हुआ है।
हालांकि आम घरों के लिए थोड़ी राहत की खबर है, क्योंकि घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विशेषज्ञों का मानना है कि कमर्शियल गैस महंगी होने का असर जल्द ही बाजार में दिखेगा। चाय से लेकर थाली तक, खाने-पीने की हर चीज की कीमत पर इसका दबाव पड़ेगा, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर अप्रत्यक्ष बोझ बढ़ेगा।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article