32 C
Lucknow
Friday, May 1, 2026

यूपी बोर्ड के लाखों फेल छात्रों को बड़ी राहत की तैयारी

Must read

– इम्प्रूवमेंट परीक्षा का प्रस्ताव शासन के पास
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। 10वीं और 12वीं में फेल हुए लाखों छात्रों के लिए इम्प्रूवमेंट परीक्षा कराने का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है, जिस पर जल्द फैसला लिया जा सकता है।
इस साल बोर्ड परीक्षा के परिणामों में बड़ी संख्या में छात्र असफल रहे हैं। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 10वीं में 2 लाख 49 हजार और 12वीं में 4 लाख 87 हजार छात्र फेल हुए, यानी कुल मिलाकर करीब 7 लाख 36 हजार छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ।
ऐसी स्थिति में शिक्षा विभाग ने बड़ा कदम उठाते हुए इम्प्रूवमेंट परीक्षा का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलते ही परीक्षा की तारीख घोषित की जाएगी और छात्रों को दोबारा परीक्षा देकर अपने अंक सुधारने का मौका मिलेगा।
सूत्रों के अनुसार, कोशिश यह है कि परीक्षा जल्दी कराई जाए ताकि छात्रों का एक साल खराब न हो और वे समय रहते आगे की पढ़ाई या कॉलेज एडमिशन में शामिल हो सकें।
विशेषज्ञों का मानना है कि इम्प्रूवमेंट परीक्षा छात्रों के लिए राहत जरूर है, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में फेल होने के पीछे शिक्षा व्यवस्था और तैयारी के स्तर पर भी गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
फिलहाल लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों की नजरें शासन के फैसले पर टिकी हैं। अगर प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो यह उन छात्रों के लिए बड़ा मौका साबित होगा जो एक बार असफल होने के बाद भी आगे बढ़ना चाहते हैं।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article