23 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

10 साल से चल रहे मोबाइल चोरी गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरफ्तार, 40 मोबाइल फोन बरामद

Must read

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चोरी के मोबाइल (mobile) फोनों की तस्करी करने वाले एक बड़े गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। यह गिरोह दिल्ली से चोरी या गुम हुए मोबाइल फोन नेपाल भेजकर उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार (arrested) किया है और उनके पास से कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस ने बताया कि पिछले दो महीनों से इस गिरोह पर निगरानी राखी जा रही थी। तकनीकी निगरानी और खुफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने सप्लायर और रिसीवर दोनों की पहचान कर ली गई। कार्रवाई के दौरान ईस्ट दिल्ली के क्राउन प्लाजा पार्किंग के पास जाल बिछाकर मोहम्मद शहनवाज उर्फ शानू को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 6 चोरी के मोबाइल फोन मिले।

इसी दौरान पुलिस ने दूसरे आरोपी मोहम्मद रिजवान को भी पकड़ा, जो गाजीपुर से नेपाल बॉर्डर जाने वाली बस पकड़ने वाला था। उसके पास एक लाल ट्रॉली बैग में 34 मोबाइल फोन थे। पुलिस ने उसे भागने से कुछ मिनट पहले ही दबोच लिया।

जांच में सामने आया कि बरामद 40 मोबाइल में से 6 चोरी के मामलों से जुड़े हैं, जबकि 34 फोन गुमशुदगी के मामलों में दर्ज थे। आरोपी रिजवान दिल्ली में सस्ते दामों पर मोबाइल खरीदकर नेपाल में उन्हें ऊंचे दामों पर बेचता था। हर मोबाइल पर उसे करीब 3 से 4 हजार रुपये का मुनाफा होता था। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह पिछले 10 वर्षों से इस धंधे में सक्रिय है और नेपाल में अपनी दुकान भी चला रहा था।

पुलिस के अनुसार, शहनवाज पहले भी चोरी और आर्म्स एक्ट के 7 मामलों में शामिल रहा है। वहीं रिजवान पर उत्तर प्रदेश में चोरी और मारपीट के मामले दर्ज हैं। करीब 15 साल पहले वह नेपाल चला गया था और वहीं बस गया था। दिल्ली पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है। संभावना है कि इस रैकेट में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

 

 

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article