28 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी

Must read

मोहम्मदाबाद (फर्रुखाबाद)
थाना क्षेत्र के ग्राम नगला अनुप में एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के साथ अभद्रता और मारपीट किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगला अनुप निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत में बताया कि 30 अप्रैल 2026 की रात करीब 2:30 बजे वह अपने खेत पर पानी लगाने गए थे। वापस लौटने पर उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के ही पवन पुत्र दुर्गेश यादव और सचिन पुत्र बबलू यादव उनकी पुत्री के साथ अश्लील हरकतें और अभद्र व्यवहार कर रहे थे।
शिकायत के अनुसार, पुत्री द्वारा विरोध करने पर आरोपितों ने उसके साथ मारपीट की। शोर सुनकर जब मुकेश कुमार मौके पर पहुंचे और विरोध किया, तो आरोपित वहां से भाग गए।
पीड़ित ने पुलिस से मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले को दर्ज कर लिया। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article