30 C
Lucknow
Thursday, April 30, 2026

निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर प्राप्त किया उपचार

Must read

 

फर्रुखाबाद। होम्योपैथिक विभाग के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय कढ़हार फ द्वारा ,महत्वाकांक्षी ब्लॉक राजेपुर की ग्रामसभा तेरा अकबरपुर में
आम ग्रामीण जनमानस को उनके द्वार पर ही होम्योपैथिक चिकित्सा उपलब्ध करवाने हेतु एक निःशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर ( आयुष आपके द्वार ) का आयोजन चिकित्साधिकारी डॉ सुरेंद्र सिंह द्वारा किया गया। शिविर में जिसमें कुल 134 आमजनों ( 81 पुरुष + 53 महिला ) ने अपने घर के समीप ही होम्योपैथिक उपचार प्राप्त किया।
इस वृहद चिकित्सा शिविर में चिकित्साधिकारी ने सभी रोगियों का विधिवत स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके बीपी, ऑक्सीजन स्तर, तापमान, ह्रदयगति इत्यादि की जांच कर संबंधित रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथिक उपचार उपलब्ध करवाया। इस चिकित्सा शिविर में ज्यादातर रोगी, चर्म रोग,जुकाम खांसी,दमा, जोड़/ गठिया, संधिवात ,स्वांस, एलर्जी,पथरी, पेट रोग,उच्च रक्तचाप,मधुमेह, माहवारी अनियमितताएं इत्यादि से पीड़ित पाए गए। चिकित्साधिकारी ने शिविर में आए हुए सभी रोगियों, परिजनों ,ग्रामवासियों को नियमित योग करने की सलाह दी ।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article