एक बार फिर से भारतीय बजरंग दल गौ माता को लेकर मैदान में राष्ट्रपति सहित प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा,,
शाहजहांपुर (जलालाबाद) देशव्यापी गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत सोमवार को तहसील जलालाबाद में भारतीय बजरंग दल के नेतृत्व में कार्यक्रम हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दो अलग-अलग ज्ञापन अधिकारियों को सौंपे। नगर परशुरामपुरी, जलालाबाद की ओर से उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय राय को ज्ञापन दिया गया जबकि ग्रामीण क्षेत्र की ओर से तहसीलदार को दूसरा ज्ञापन सौंपा गया दोनों ज्ञापन राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल व मुख्यमंत्री को संबोधित बताए गए।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में डोर-टू-डोर अभियान चलाकर करीब 2000 नागरिकों के हस्ताक्षर जुटाए। बाद में इन्हें सरकार को भेजा गया।
ज्ञापन में देशी गोवंश की सेवा, सुरक्षा व सम्मान के लिए केंद्र स्तर पर सशक्त कानून बनाने की मांग उठाई गई। साथ ही ‘गोपालन मंत्रालय’ के गठन, गोवंश को राष्ट्र माता या राष्ट्र आराध्या का संवैधानिक दर्जा देने, गोवंश हत्या को गैर-जमानती अपराध घोषित करने और दोषियों के लिए कड़े दंड का प्रावधान करने की मांग की गई।
इसके अलावा गोबर, गोमूत्र व पंचगव्य आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने, हर ग्राम पंचायत में गौशाला की स्थापना, राजमार्गों पर गोवंश ट्रॉमा सेंटर बनाने, विद्यालयों में गौ-विज्ञान विषय लागू करने और गोचर भूमि संरक्षण नीति लागू करने की मांग भी रखी गई।
कार्यक्रम में मुनिराज सिंह, सचिन पांडेय, विपिन सिंह, अजय चंदेल, वीरेंद्र प्रताप सिंह, सुरजीत सिंह, रंजीत सिंह, निखिल चंदेल, अमित कुमार, अभिषेक वर्मा, आदित्य सिंह, आयुष मिश्रा, संदीप राठौर समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


