39 C
Lucknow
Monday, April 27, 2026

गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने की मांग तेज

Must read

– तहसील स्तर पर गौ सेवकों का सामूहिक ज्ञापन
– सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति
फर्रुखाबाद। साधु-संतों के आवाहन पर पूरे देश में चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार 27 अप्रैल 2026 को जिले में भी गौ सेवकों ने तहसील स्तर पर एकजुट होकर जोरदार तरीके से अपनी मांगों को सरकार तक पहुंचाया। सुबह 11 बजे तय कार्यक्रम के अनुसार बड़ी संख्या में गौ सेवक तहसील पहुंचे और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए केंद्र व राज्य सरकार पर सीधा दबाव बनाने का प्रयास किया।
ज्ञापन में प्रधानमंत्री, राज्यपाल और मुख्यमंत्री को संबोधित करते हुए गौ सेवकों ने प्रमुख मांग रखी कि गौ माता को “राष्ट्र माता” घोषित किया जाए और देशभर में गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लागू किया जाए। साथ ही गौ संरक्षण के लिए सख्त कानून और उनके प्रभावी क्रियान्वयन की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान मौजूद लोगों ने साफ कहा कि अगर सरकार ने इस मुद्दे पर ठोस कदम नहीं उठाए तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गौ सेवकों ने इसे आस्था और संस्कृति से जुड़ा विषय बताते हुए इसे राष्ट्रीय स्तर का मुद्दा बताया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सचिन शर्मा, रोहित राठौर, सौरभ मिश्रा, दीपक शर्मा, रितेश, प्रयांशु कश्यप, हिमांशु गुप्ता, शिवम गुप्ता, नरेंद्र राठौर, साहिल मिश्रा, विमलेश मिश्रा सहित करीब आधा सैकड़ा लोग मौजूद रहे।

Must read

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest article